लालगंज (रायबरेली) , क्षेत्र के रालपुर रोड पर बेनीमाधवगंज गांव के निकट बाग में मंगलवार को ईंट भट्ठे मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छत्तीसगढ़ प्रांत निवासी रघुनाथ (38) पुत्र सिंधारी बेनीमाधवगंज के निकट एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर को कुछ लोगों ने भट्टे से कुछ ही दूर स्थित बाग में पेड़ पर उसका शव फंदे लटकता देखा तो लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतरवाया और जरूरी लिखापढ़ी के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजहों का पता चलेगा।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला ईंट भट्ठा मजदूर का शव, हड़कंप
👁 12.3K views
12.3K views
Click


