गरीब के आवासीय जमीन पर दबंग ने किया कब्जा, एसडीएम को सौंपी गई शिकायत

27791

महोबा , जनपद के एक गांव में दबंग ने एक गरीब की आवासीय जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिससे परेशान होकर पीड़ित अपनी फरियाद लेकर उपजिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचा और अपनी आवासीय जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। सदर तहसील अन्तर्गत आने वाले भटेवर गांव निवासी परशू पुत्र गोविन्दा ने उपजिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह एक गरीब अनपढ़ ब्यक्ति हैं शान्ति पूर्वक जीवन यापन करने में विश्वास करता है। उसके पूर्वजों की गांव में खेती बाड़ी की जमीन है और आवासीय जमीन भी है। उसके आवासीय जमीन पर गांव के ही दबंग प्रीतम सिंह पुत्र उजागर सिंह ने जबरन कब्जा कर लिया है। जब पीड़ित गांव में खेती बाड़ी करने जाता है तो उसे दूसरों के यहां शरण लेनी पड़तीं है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए अपनी आवासीय जमीन से दबंगों का अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 27.8K views
27.8K views
Click