नमामि गंगे योजना के तहत सीसी रोड एवं मरम्मत कार्य गुणवत्ताविहीन करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

27186

महोबा , कस्बा जैतपुर में हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन डालने हेतु एक वर्ष पूर्व खोदी गई सीसी रोड का लंबे समय तक क्षतिग्रस्त पड़ी रहने के बाद रोड मरम्मत का कार्य नमामि गंगे योजना अंतर्गत कस्बा में शुरू किया गया जिस कार्य में विभागीय ठेकेदार मरम्मत के नाम पर खाना पूर्ति करने में जुटा हुआ है ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कस्बा की मड़ियापुरा, बजरिया, बाजार, बेरपुरा,  आदि मोहल्ले में आदि अधूरी सीसी मरम्मत कर खाना पूर्ति की जा रही है एवं गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है बताया गया है कि सीसी निर्माण में मिट्टी युक्त बालू एवं सीमेंट कम मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है एवं पानी की तलाई बिल्कुल नहीं की गई है।

जिसमें सीसी डालते ही कई जगह चटक कर उखड़ने लगी है लोगों ने बताया कि पाइपलाइन डालते समय जेसीबी मशीन से खोदी गई सीसी जगह-जगह बड़े क्षेत्रफल में उखाड़ देने के बाद अब विभाग मात्र पाइप लाइन के स्थान पर उसे 3 फीट चौड़ाई में ही सीसी डाल रहे हैं, एवं गहराई मात्र दो से तीन इंच डाल कर मानक विहीन कार्य किया जा रहा है,जबकि आजू-बाजू में चार में से छः फिट में आई बड़ी बड़ी दरारें जस की तस बनी हुई है उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इस बारे में जब विभागीय कर्मचारियों से पूछा गया तो उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों को मोटा कमीशन देना पड़ता है, ऐसे में मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना संभव नहीं है। जैतपुर निवासी भागीरथ कुशवाहा, राजेश पांचाल, अरविंद द्विवेदी, राम प्रकाश पाठक, बाबूलाल अहिरवार आदि ने जिलाधिकारी से तकनीकी जांचकर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 27.2K views
27.2K views
Click