लालगंज (रायबरेली) , के कस्बे के लखनऊ रोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट शुक्रवार की देर रात को ग्रामीणों ने एक मंदबुद्धि युवक को चोर समझ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। देर रात को युवक गांव के निकट घूम रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे चोर समझ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि युवक उत्तरागौरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह नशे की हालत में था उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा
चोर समझ कर ग्रामीणों ने युवक को धुना
👁 13.6K views
13.6K views
Click


