भारत विभाजन त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में दी गई श्रद्धांजलि

24513

महोबा ,  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा पुलिस कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले व विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में इस दिन को याद किया जाता है। विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस है, जो 1947 में भारत के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और पीड़ाओं की याद में पुलिस अधीक्षक व अन्य कार्यचारियों द्वारा कुछ समय का मौन धारण किया गया।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 24.5K views
24.5K views
Click