रायबरेली में लुटेरों का कहर सर्राफा व्यवसाई को मारी गोली, जेवरात से भरा बैग भी लूटा

Shooting a gun in night

बड़ी घटना से मचा हड़कंप आईजी मौके पर पहुंचे की छानबीन

रायबरेली – जनपद का लॉ एंड आर्डर पर बेपटरी हो रहा है एक से बढ़कर एक घटनाएं हो रही हैं। आज सुबह एक सर्राफा  व्यवसाई अपनी दुकान खोलने जा रहा था इसी बीच लुटेरों ने उसे गोली मारकर जेवरात भरा बैग लूट लिया। इस घटना के बाद रायबरेली में हड़कंप मच गया आईजी रेंज घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने जांच पड़ताल की। लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरपाहा गांव के गणेशन मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाय को गोली मार दी गोली उसके चेहरे में धस गई। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

व्यवसाय के भाई शिवम सोनी ने बताया कि उसके भाई हरिओम सोनी की अंबारा पश्चिम गांव में श्री बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है वह रोजाना की तरह दुकान खोलने जा रहे थे इसी बीच बदमाशों ने 10 लाख के कीमत के जेवरात लूट लिए और गोली मारकर फरार हो गई।

 

👁 38K views
38K views
Click