बुरी ख़बर : ट्रायल में ही फेल हो गया कोरोना एंटी वायरल ड्रग

30315

कोरोना वायरस के संक्रमण में एक प्रभावी एंटी वायरल ड्रग के फेल होने की ख़बर है। यह पहले रैंडम क्लिनिकल ट्रायल में फेल हो गई. इसे लेकर दुनिया भर में उम्मीद थी। इस एंटी वायरल ड्रग का नाम रेमडेसिवयर है। चीनी ट्रायल में पता यह ड्रग नाकाम रही। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन के दस्तावेजों के इसकी जानकारी मिली है।

कुल 237 मरीज़ों में से कुछ को वो ड्रग दी गई और कुछ को प्लेसीबो। एक महीने बाद ड्रग लेने वाले 13.9% मरीज़ों की मौत हो गई जबकि इसकी तुलना में प्लेसीबो लेने वाले 12.8% मरीज़ों की मौत हुई। साइड इफेक्ट के कारण ट्रायल को पहले ही रोक दिया गया। इस ड्रग के पीछे एक अमरीकी फर्म गिलिएड साइंस था।

साभार – बीबीसी हिंदी

👁 30.3K views
30.3K views
Click