बकरी चरा रही महिला पर दबंगो ने बोला हमला

27054

डलमऊ रायबरेली – नहर किनारे बकरी चरा रही एक महिला पर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक राय होकर हमला बोल दिया और जमकर मारा पीटा मारपीट में प्रार्थी एवं प्रार्थी की पत्नी को काफी चोटे आई जिससे वह दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए प्रार्थी ने कोतवाली डलमऊ में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के दीनगंज गांव निवासी नवरंग लाल पुत्र प्रसादी उम्र 75 वर्ष ने कोतवाली डलमऊ में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी शिवकली रविवार को दोपहर लगभग 1 से 2:00 बजे के बीच गांव किनारे नहर पर बकरी चरा रही थी तभी विपक्षी गण भगवती पुत्र सुब्बा, अनमोल गौरव छोटू वंदना पुत्र गण भगवती सुंदरी पत्नी भगवती एक राय होकर लाठी डंडा एवं सरिया से लैस होकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से जमकर मारा पीटा जिससे प्रार्थी की पत्नी शिवकली एवं बचाव में आए नवरंग लाल व रीता देवी को गंभीर चोटे आई हैं प्रार्थी ने घायलों का मेडिकल कराकर उचित एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है कोतवाली प्रभारी डलमऊ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – विमल मौर्य

👁 27.1K views
27.1K views
Click