रामसिंहपुर में सत्य जीवन मिशन ने मृतक मजदूरों के परिजनों से की मुलाकात

20464

किया राहत सामग्री खाद्यान्न किट का वितरण।

वाराणसी: मिर्जामुराद सामाजिक संस्था सत्य जीवन मिशन से जुड़े लोग शुक्रवार शाम मिर्जामुराद क्षेत्र के रामसिंहपुर के बिरबलपुर बस्ती पहुंचे, जहां मिर्जापुर के कटका (कछवा) में हुई सड़क दुर्घटना में 10 मजदूरों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सत्य जीवन मिशन के सहयोग से मृतकों के परिजनों के घर जाकर उन्हें राहत सामग्री खाद्यान्न वितरण करते हुए ढांढस बंधाया।

इस दौरान निदेशक सदन जाँनसन, मेर्लिन सिस्टर, कस्तूरबा सेवा समिति के विनोद कुमार, राजकुमार गुप्ता, अनिल कुमार, रिंकू आदि लोग भी मौजूद थे।

रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता

👁 20.5K views
20.5K views
Click