शारदीय पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

24283

डलमऊ रायबरेली – शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा तट डलमऊ के विभिन्न घाटों पर गुरुवार को रात से ही हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा गंगा मैया के जयकारों के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई गई और गंगा तट के किनारे स्थित मंदिरों और शिवालियों में जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया और तीर्थ पुरोहितों को यथाशक्ति दान दक्षिणा देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा तट डलमऊ के किलाघाट सड़क घाट रानी शिवाला घाट पथवारी घाट वीआईपी घाट पक्का घाट संकट मोचन घाट आदि के साथ एक दर्जन से अधिक स्थान घाटों पर गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई संस्कृत महाविद्यालय बड़ा मठ डलमऊ के स्वामी दिव्यानंद महाराज ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण गोपिकाओं के साथ रासलीला किया था जिससे शरद पूर्णिमा की रात्रि में लोग खीर बनाकर खुला आसमान के नीचे रख देते हैं और अगले दिन उसको ग्रहण करने से समस्त प्रकार के श्वास रोग से मुक्ति मिल जाती है। क्षेत्रीय प्रशासन की अनदेखी और कस्बे के सड़कों तक फैले अतिक्रमण के मकर जल के चलते गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों का भीषण जाम लग जाने से श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे और क्षेत्रीय प्रशासन मूकदर्शक बना रहा मुराई बाग कस्बे में रेलवे गेट बंद होने के चलते घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न रही भारी मशक्कत के बाद जाम से छुटकारा मिल सका।

रिपोर्ट – विमल मौर्य

👁 24.3K views
24.3K views
Click