लालगंज (रायबरेली) , कस्बे के साकेत नगर मोहल्ला निवासी डॉ. जितेंद्र निर्मल ने योग विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिससे उनके माता-पिता, परिवारीजन व शुभचिंतक बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व पत्नी को दी है। डॉ. निर्मल की शुरुआती पढ़ाई कस्बे के अलग-अलग विद्यालयों में हुई। बीएएमएस की पढ़ाई पूरी करने बाद वह वर्तमान में कोतवाली के सामने अपना क्लीनिक चलाकर प्रैक्टिस करते थे। योग विषय से पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उनकी इस सफलता पर पिता नंदकिशोर, मां मालती देवी, डॉ. जेपी सिंह, इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह, भाई डॉ. वीरेंद्र निर्मल, चाचा नरेश निर्मल, भाजपा नेता राजेश निर्मल आशीष कुमार, संदीप कुमार,सहित परिवारीजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा
डॉ. जितेंद्र निर्मल ने पास की योग विषय से नेट परीक्षा
👁 10.7K views
10.7K views
Click


