जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा बीमारी से ग्रसित मरीजों को चिकित्सा हेतु लाखों की आर्थिक मदद स्वीकृत कराई गई

25975

जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह की अपील जो भी मरीज धन के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हो उनसे संपर्क कर सकते है।

रायबरेली – रायबरेली की जनता के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग और मदद करने वाले जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा 24 अलग-अलग गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए लाखों रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई। सेवा भाव के जरिए जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक अलग छवि जनपद में बना ली है। उनके द्वारा वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। जहां एक और गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए धन का अभाव सबसे बड़ा संकट होता है ऐसे में पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह का समाज के लिए बड़ा योगदान देखते ही बनता है।

पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल पोस्ट के जरिया अपील की है यदि कोई मरीज गंभीर बीमारी से ग्रसित है और पैसे का अभाव है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट- दुर्गेश सिंह

👁 26K views
26K views
Click