गुरबख्शगंज रायबरेली-गुरबक्श गंज थाना के अंतर्गत नौबस्ता ग्राम में धान काटने गए ग्रामीणों के अजगर देखने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर साथ लेकर चली गई।
गुरबक्श गंज थाना के अंतर्गत नौबस्ता ग्राम निवासी सचिन कुमार के खेत में आज सुबह ग्रामीण धान काटने गए थे। यहां तकरीबन 10 फीट लंबा अजगर देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग और डायल 100 की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ कर अपने साथ ले कर चली गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
अनुज मौर्य रिपोर्ट
👁 26.9K views
26.9K views
Click


