नशे में धुत होमगार्ड ने रेलवे गेटमैन के साथ की मारपीट एफआईआर दर्ज ।

37038

डलमऊ रायबरेली – शराब के नशे में धुत एक होमगार्ड ने गेट न खोलने पर रेलवे गेटमैन के साथ गाली गलौज और जमकर मारपीट की मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को पकडकर थाने ले गई जहां उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
मुराई बाग कस्बा स्थित गेट संख्या 61B पर गेट मैन देशराज पुत्र भागीरथ निवासी सलेमपुर डलमऊ में ड्यूटी पर तैनात थे शनिवार समय लगभग आठ बजे गेटमैन ने गाड़ी संख्या 04251 को पास कराने के लिए गेट बंद किया था गाड़ी जाने के तुरंत बाद गाड़ी संख्या 041001 को रिसीव करने के लिए गेट बंद किया जा रहा था तभी पुलिस की वर्दी पहने पल्सर गाड़ी सवार होमगार्ड नरेंद्र कुमार वर्दी का रौब दिखाते हुए गेट खोलने का दबाव बनाने लगा गेटमैन द्वारा मना करने पर आरोपी होमगार्ड ने गेटमैन को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घुसो से मारपीट करने लगा जिससे गेटमैन को अंदरुनी गंभीर चोटे आई हैं गेटमैन की चीज पुकार के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच बचाव किया जिससे गेटमैन की जान बच सकी आरोपी नशे में धुत होमगार्ड को पड़कर डलमऊ स्टेशन लाया गया जो वर्तमान समय में डलमऊ में डायल 112 में तैनात है इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डलमऊ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी होमगार्ड के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कार्यवाही की जा रही है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 37K views
37K views
Click