भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने बाबा बाल्हेश्वर मंदिर में किए दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

14000

लालगंज (रायबरेली), भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने बुधवार को बाबा बाल्हेश्वर धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन और पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में जय श्रीराम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राजेश निर्मल ने कहा कि बुद्धि लाल पासी के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और विशेष रूप से दलितों की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ मिलेगा। मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास के तहत सभी वर्गों को एकजुट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले में भाजपा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह टप्पू, विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह दाढ़ी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, मंडल अध्यक्ष लालगंज मनोज कुमार अवस्थी, मंडल महामंत्री राजेश कुमार निर्मल, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बुद्धि लाल पासी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सभी से आगामी चुनावों में पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ जुटने की अपील की।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 14K views
14K views
Click