NIFT RAEBARELI SUMMER WORKSHOP 2025: तीसरे सप्ताह की शुरुआत फोटोग्राफी और कैलीग्राफी से

27655

NIFT Raebareli –राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली में चल रही ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 2025 के तीसरे सप्ताह का शुभारंभ छात्रों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह सप्ताह फोटोग्राफी और कैलीग्राफी जैसी रचनात्मक विधाओं को समर्पित है।

पहले दिन की शुरुआत श्री सचिन कुमार वर्मा, सहायक प्रोफेसर, निफ्ट रायबरेली द्वारा मोबाइल फोटोग्राफी की कक्षा से हुई। उन्होंने छात्रों को मोबाइल कैमरा के माध्यम से फोटोग्राफी की मूलभूत तकनीकों से परिचित कराया और बताया कि किस प्रकार स्मार्टफोन को एक पेशेवर उपकरण की तरह उपयोग किया जा सकता है। छात्रों ने लाइटिंग, एंगल, और फ्रेमिंग जैसे महत्वपूर्ण पक्षों को व्यावहारिक रूप से समझा।

दोपहर के सत्र में कैलीग्राफी की कक्षा आयोजित की गई, जिसका संचालन डॉ अजय कुमार, सहायक प्रोफेसर, निफ्ट रायबरेली ने किया। उन्होंने छात्रों को सुंदर लेखन कला की बारीकियों से अवगत कराया और विभिन्न लेखन शैलियों का अभ्यास कराया।

तीसरे सप्ताह का यह आरंभ छात्रों के लिए रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के नए रास्तों को खोजने की दिशा में एक प्रेरणास्पद अनुभव रहा।

ANUJ MAURYA REPORT

👁 27.7K views
27.7K views
Click