शहर की आधी आबादी पानी को प्यासी लोग उठा रहे आवाज,नगर पालिका पर खड़े हो रहे सवाल

22676

फतेहपुर –फतेहपुर जिले में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर जहां भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं वहीं जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में सालों से नलों की टोटियों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। शिकायत के बावजूद पालिका का जलकल विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताते चलें कि शहर क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग के कंधो पर है। विभागीय अधिकारी अपने कार्यों के प्रति बेहद लापरवाह हैं। जिसके चलते नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले कई वार्डों में नलों की टोटियों से गंदे व कीचड़युक्त पानी की सप्लाई हो रही है। समय-समय पर इस मामले की शिकायत सभासदों के साथ-साथ उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते बाशिन्दे गंदा पानी पीने के लिए विवश हो रहे हैं। नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 17 ज्वालागंज के अंतर्गत आने वाले अरबपुर, ज्वालागंज, चित्रगुप्तनगर में इन दिनों कीचड़युक्त पानी आ रहा है।

अपर्णा सिंह रिपोर्ट

👁 22.7K views
22.7K views
Click