धान रोपाई के समय लो वोल्टेज से किसान त्रस्त,अधिकारी मस्त, पूछते है अब जिले के किसान

32971

महराजगंज रायबरेली
लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसान धान की रोपाई को लेकर परेशान हैं। महराजगंज विद्युत उपकेंद्र पर पिछले 20 वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हुआ।इस बार तो लो वोल्टेज से सबमर्सिबल पंप न चलने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे धान की रोपाई बाधित है।
चंदापुर फीडर के ओया असर्फाबाद, खैरहना, इमामगंज, मोहब्बत नगर, बघैल,लोनार,पहरेमऊबहादुर नगर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से किसान जूझ रहे हैं।असर्फाबाद गांव निवासी शारदा सिंह कहते हैं कि चंदापुर फीडर पर लो वोल्टेज की समस्या है। ऐसे में सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेतों की सिंचाई बाधित है। पहरेमऊ गांव निवासी संतोष कुमार कहते हैं कि फीडर पर लो वोल्टेज की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई बावजूद समस्या यथावत है। खैरहना गांव निवासी अब्बास अली कहते हैं कि फीडर पर लो वोल्टेज से मोटर मशीन नहीं चल पा रही है यह समस्या कई वर्षो से बनी हुई है।कुछ ऐसी ही शिकायत क्षेत्र के राजाराम यादव,राम लाल,पितई,शिव बक्स सिंह सहित अन्य किसानों की है। उनका कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या से खेती किसानी का कार्य बाधित है। वहीं उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की गई है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत अजय कुमार का कहना है कि महराजगंज विद्युत वितरण खण्ड पर ही क्षमता के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जल्द ही समाधान का प्रयास किया जाएगा।

अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 33K views
33K views
Click