एडीएम (प्रशासन) व एएसपी ने कावड़ यात्रा को लेकर घाटों का किया निरीक्षण

57057

कावड़ यात्रा की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

रायबरेली–अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने सावन मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत डलमऊ व गोकना घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये पुलिस बल की तैनाती और घाटों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, घाटों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई का विशेष प्रबंध किया जायें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डलमऊ अहमद फरीद खान, उपजिलाधिकारी ऊंचाहार राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरूण कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 57.1K views
57.1K views
Click