शबीना के इस ज़ज्बे को हर कोई कर रहा दिल से सराहना

24484

लखनऊ
आंखों से उन्हें दिखाई नहीं पड़ता। पैरों से वह चल नहीं पाती लेकिन सामान्य व्यक्ति से कहीं अधिक जज्बे वाली इस युवती का नाम शबीना सैफी है.
लखनऊ के सआदतगंज मोहल्ले में रहने वाली शबीना एक ख्याति प्राप्त गायिका है. शबीना को ₹500 प्रति माह सरकारी पेंशन दिव्यांग होने के नाते मिलती है । आज उन्होंने अपनी 10 महीने की पेंशन के ₹5000 मुख्यमंत्री कोविड-19 केयर फंड में दान कर दिए। सआदतगंज बैंक शाखा के प्रबंधक आज उनके घर पहुंचे और उनसे दान में दी गई रकम का अधिकार पत्र प्राप्त किया।उन्होंने शबीना के इस जज्बे को सलाम भी किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी व्यक्ति की।


शबीना को पिछले वर्षउपराष्ट्रपति ने विश्व दिव्यांग जन दिवस पर दिव्यांग सशक्त जन पुरस्कार से सम्मानित किया था। राष्ट्रपति दरबार में उन्हें डिनर पर आमंत्रित किया जा चुका है। लखनऊ और आगरा महोत्सव में वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। पिछले दिनों कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने वाला एक गीत भी उन्होंने ख़ुद लिखा और गाया। यह गीत भी काफ़ी चर्चा में रहा।

👁 24.5K views
24.5K views
Click