School Drivers-Operators Begin verification -जिले मे स्कूली वाहन चालकों-परिचालकों का सत्यापन शुरू

44639

THEREPORTSTODAY News


रायबरेली


हरियाणा के गुरुग्राम के स्कूल में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद रायबरेली पुलिस व परिवाहन विभाग अलर्ट हो गई है। स्कूली वाहनों पर तैनात चालक और परिचालकों के व्यक्तितव की पहचान करने सहित स्कूल वाहनों के मानकों…

स्कूली वाहन चालकों-परिचालकों का सत्यापन शुरू
हरियाणा के गुरुग्राम के स्कूल में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद रायबरेली पुलिस व परिवाहन विभाग अलर्ट हो गया है। स्कूली वाहनों पर तैनात चालक और परिचालकों के व्यक्तितव की पहचान करने सहित स्कूल वाहनों के मानकों की जांच के लिए शनिवार को यातायात पुलिस व परिवाहन विभाग ने अभियान चलाया। पहले दिन sjs पब्लिक स्कूल के वाहन सहित कई विद्यालय के चालकों और वाहनों की जांच हुई। प्रतिदिन एक स्कूल की सुरक्षा की जांच होगी  ऐसा विभाग के अधिकारीयों द्वारा बताया गया। वही वाहनों की संख्या, तैनात चालक और परिचालक के डीएल से लेकर गाड़ी के कागज देखे गए। इनका रिकॉर्ड लिया गया। यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह व परिवाहन विभाग के arto परिवर्तन अम्बुज यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने बताया कि नगर के सभी स्कूलों को नोटिस भेजा जा चुका कि वें वाहनों और उन पर तैनात चालक-परिचालकों की लिस्ट दें, ताकि विभाग व पुलिस उनकी जांच करा लें कि कोई आपराधिक प्रवृति का तो नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले दिन जांच में कई वाहनों पर स्कूल ए कई कमियाँ थी जिन्हें सख्त निर्देश दिये। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि वाहनों पर स्कूल के नाम और पुलिस कंट्रोल रूप और प्रधानाचार्य का नम्बर लिखा हो। पहले सभी को समझाया जा रहा है। गंभीर न होने पर इन वाहनों के चालान होंगे। वही इस अभियान के बाद से जिले के सभी विद्यालयों मे हड़कम्प देखने को मिला..

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 44.6K views
44.6K views
Click