ढाबा संचालक संचालक से मारपीट करने वाले सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

110628

RAEBARELI –रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर पुलिसकर्मियों ने जमकर मारपीट की, जिससे ढाबा संचालक लहूलुहान हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

क्या है पूरा मामला?

  • डीह थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक ने पुलिसकर्मियों से खाने का पैसा मांगा था
  • पैसा मांगने पर पुलिसकर्मी भड़क गए और उन्होंने ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी।  मारपीट का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया था
  • इस मारपीट में ढाबा संचालक लहूलुहान हो गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

  • मारपीट की यह घटना डीह थाना के पास हुई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
  • इस घटना की वजह से पुलिस की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। 

वही इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने दोनों सिपाही आशु चौधरी, अंशु चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं पूरे प्रकरण की जांच को सलोंन को सौंपी है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 110.6K views
110.6K views
Click