ब्लॉक अमावा में आधार सेवा केन्द्र का बीडीओ ने किया शुभारंभ

30479

रायबरेली- ब्लॉक अमावा में आधार सेवा केन्द्र का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि अब आधार से जुड़ी सभी सेवाएँ आसान और सुगम तरीके से यहीं ब्लॉक अमावा में उपलब्ध होंगी।
आधार सेवा केन्द्र सुपरवाइजर विकास तिवारी ने बताया की यहाँ पर निम्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है…
*नाम सुधार / संशोधन
*जन्मतिथि सुधार
*मोबाइल नंबर अपडेट
*बायोमेट्रिक अपडेट
*खोया आधार व अन्य सभी सेवाएँ आपके अपने ब्लॉक अमावा में ही सरलता और आसानी से उपलब्ध हैं।
अब ब्लॉक अमावा के लोगों को आधार कार्यों के लिए दूर-दराज़ जाने की आवश्यकता नहीं होगी।।

विक्रम सिंह रिपोर्ट

👁 30.5K views
30.5K views
Click