रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 8 अंतरजनपदीय महिलाएं चोरी के समान सहित हुई गिरफ्तार

67382

RAEBARELI –रायबरेली की कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की बड़ी साजिश रच रही आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर शहर में सक्रिय गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को एसजेएस स्कूल के पास एक महिला के गहनों की चोरी हुई थी।

जांच के दौरान सामने आया कि ये महिलाएं टीम बनाकर महिलाओं के गले से चेन, मंगलसूत्र और पर्स/पॉकेट काटकर चोरी की वारदातें करती थीं। गिरफ्तार महिलाएं, महिमा, शशिकला, सुनीता, सरिता, बिन्दु, गीता, रेखा और रिंकी—गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और अंबेडकरनगर की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई ने रायबरेली में महिलाओं को निशाना बनाने वाले चोरी गिरोह पर रोक लगाने में बड़ी सफलता मिली है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 67.4K views
67.4K views
Click