गोकना मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के दो गुटों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हुई मारपीट

25473

रायबरेली

कार्तिक पूर्णिमा पर गोकना मेले से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के बीच आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई। सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची–डीह मार्ग स्थित बघौला चौराहे पर बैलगाड़ी सवार दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक हुए इस विवाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गंगुहा गांव के श्रद्धालु रविन्द्र पुत्र रामधनी, अरविंद पुत्र रामधनी एवं पूरे गजराज निवासी फूलचंद्र पुत्र रामसमुझ को चोटें आई हैं। वहीं अहिरन का पुरवा पक्ष के कौशल, ओमप्रकाश और धर्मेश भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डीह सीएचसी लाया गया।घटना में गंगुहा पक्ष के अरविंद (35) पुत्र रामधनी और अहिरन का पुरवा पक्ष के धर्मेश (40) को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 25.5K views
25.5K views
Click