डाक पार्सल गाड़ी और ट्रैक्टर में हुई भीषण भिड़ंत

115462

ऊंचाहार रायबरेली –ऊंचाहार बाईपास पर बड़ा हादसा: डाक पार्सल की गाड़ी और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर पलटा
ऊंचाहार। ऊंचाहार बाईपास पर आज शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे एक बड़ी सड़क दुर्घटना देखने को मिली, जिसमें डाक पार्सल की गाड़ी और ट्रैक्टर आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि डाक पार्सल वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर मौके पर ही पलटकर सड़क किनारे जा गिरा।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर दोनों ड्राइवरों को बाहर निकाला। फिलहाल दोनों वाहन चालकों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, हालांकि ट्रैक्टर चालक के हल्की चोटें आने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या ओवरटेकिंग हादसे की वजह हो सकती है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 115.5K views
115.5K views
Click