संदिग्ध परिस्थितियों मे अज्ञात युवक का शव   पुलिया मे मिलने से मचा हड़कम्प

48491

Bachrawa Raebareli -बछरावां थाना क्षेत्र मे सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव  बछरावां पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। ग्रामीणों ने मिले शव देखकर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटकवा खेड़ा बछरावां पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में जानकारी ली। लेकिन मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के शरीर पर खाकी रंग का कपड़ा व काले रंग की पेंट मौजूद था । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की छानबीन में जुट गई है। वही आसपास के जनपदो से गुमशुदा लोगो की भी जानकारी जुटा रही है स्थानीय पुलिस..

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 48.5K views
48.5K views
Click