कोरोना के ‘रौद्र’ रूप को देख हरकत में जिला प्रशासन, दुकानों को बंद करने का फरमान

24047

वाराणसी। कोरोना के बढ़ते मामलों के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना कर चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को शहर की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी नगर निगम सीमा में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या को देखते हुए 29 अप्रैल को एक दिन के लिए सभी प्रकार की दुकानें, मंडी, होम डिलीवरी, व्यवसायिक गतिविधियां बन्द रहेंगी।

सिर्फ इनको मिलेगी छूट

केवल सरकारी कार्य और व्यवस्था में लगे लोग, सामाजिक भोजन के पैकेट देने वाली संस्था, सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल और दूध की होम डिलीवरी और उनसे जुड़े लोगों का आवागमन ही अनुमन्य होगा।

इनके अलावा कल के लिए सब प्रकार के पास निलंबित रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कल के बाद से दुकानें और अन्य गतिविधियां नए प्रकार से खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है।

…तो एफआईआर होगा दर्ज

यह आदेश केवल नगर निगम सीमा के लिए है, ग्रामीण क्षेत्र पर लागू नही है। नगर निगम सीमा में मेडिकल कारणों के अलावा घुसना प्रतिबंधित होगा। शहर में जो घर से बाहर बिना मेडिकल इमरजेंसी के निकलेगा। उस पर FIR दर्ज की जाएगी।

👁 24K views
24K views
Click