मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अदिति सिंह की शिष्टाचार भेंट

विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

लखनऊ। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधान भवन स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अदिति सिंह ने रायबरेली सहित आसपास के क्षेत्रों से जुड़े विकासात्मक विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, सुशासन मॉडल और जनहितकारी नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विकास कार्यों को जनसरोकार से जोड़कर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

👁 108.2K views
108.2K views
Click