ठंड और शीतलहर से बचने के लिए जरूरत मंदों को बांटे गए कंबल

19167

जगतपुर, रायबरेली-अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेसियों ने जगतपुर के एक निजी प्रतिष्ठान में गरीब असहाय और जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया।

300 से अधिक जरूरत मंदों को कंबलों का वितरण किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल सिंह पूर्व विधायक अजयपाल सिंह शत्रोघन सोनकर बीके शुक्ला पंकज तिवारी मीडिया प्रभारी विश्वनाथ त्रिवेदी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी और विभिन्न तहसील ब्लाक और ग्राम सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। तकरीबन बीस मिनट के इंटरव्यू में पत्रकारों का सवाल का जवाब देते हुए के एल शर्मा ने रेल कोच कारखाना जनपद में सड़कों की टूटी व्यवस्था एम्स में प्रतिदिन मरीजों के सामने होने वाली समस्याओं स्मार्ट मीटर में अधिक बिल की समस्या के जवाब देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का गंभीरता जिम्मेदारों तक रखा जा रहा है ।

इन सभी समस्याओं को सदन में भी उठाया गया है जल्द ही सारी समस्याएं दूर कराई जाएगी। सड़कों पर गड्ढे के सवालों का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि गड्ढा मुक्त सड़के हैं अब इस सवाल का जवाब उन्ही के जिम्मेदारों से पूछे तो बेहतर रहेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ राघवेंद्र शुक्ला मनोज त्रिवेदी वरिष्ठ पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एडवोकेट दीपक कुमार वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर द्विवेदी ,ऋतिक तिवारी तेजपाल सिंह एडवोकेट मनीषश्रीवास्तव को केएल शर्मा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 19.2K views
19.2K views
Click