सांसद किशोरीलाल शर्मा ने 250 केवीए क्षमता के दो ट्राली ट्रांसफार्मर,सलोन विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित किए

40668

सलोन (रायबरेली):तहसील मुख्यालय सलोन स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय (विद्युत) परिसर में अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत विद्युत कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर 250 केवीए क्षमता के दो ट्राली ट्रांसफार्मर, जिनकी कुल लागत लगभग 19 लाख रुपये है, सलोन विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित किए गए।

ट्राली ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता से आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
सांसद ने बताया कि सलोन विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि से 85.13 लाख रुपये की लागत से 400 सोलर स्ट्रीट लाइटें तथा 18 लाख रुपये की लागत से 9 विद्युत हाईमास्ट लाइटें स्थापित कराई गई हैं। इसके अलावा 73 लाख रुपये की लागत से 10 इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत भी 10 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि अमेठी की जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। बिजली, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जा रही है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल, पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी, मो. मोबीन चंदन, निजाम अंसारी सहित स्थानीय कांग्रेसजन एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 40.7K views
40.7K views
Click