कुहरे के कहर जारी, गोल चौराहे से टकराया ट्रेलर, बाल बाल बचे चालक व कंडक्टर

6422

रायबरेली -अचानक बढ़े कोहरे के कारण बांदा बहराइच राजमार्ग पर लालगंज की तरफ से ट्रक (ट्रेलर) बीच चौराहे में बना गोल चौराहा में टकरा गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोल चौराहा (ईट पत्थर से बना) ही उखाड़कर बाहर हो गया गलीमत यह रही, कोई जन हानि नहीं हुई और ड्राइवर,कन्डक्टर सही सलामत बच गए, मौके पर गुरबख्शगंज पुलिस मौजूद, कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ परंतु चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को जे सी डी मशीन से किनारे कराकर आवागमन सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया

आपको बताते चले रायबरेली जिले से निकलने वाले बांदा बहराइच राजमार्ग में के किनारे गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में गुरूबक्शगंज कस्बे बना गोल चौराहा में आज लगभग सुबह 07:30 बजे बांदा की तरफ से आज तक कुहरे के कारण अनियंत्रित हो गया और गोल चौराहे में टकरा गया जिससे गोल चौराहा ही उखड़कर बाहर हो गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौराहे पर सो रहे दुकानदार व गुरबक्श गंज थाने के सिपाही व चौराहे पर तैनात सिपाही तत्काल घटना स्थल पर ही मौजूद थे और किसी प्रकार ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर को बाहर निकाला।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

6.4K views
Click