आईटीआई स्थित वृद्धजन आवास में “सुनहरी यादें” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

2755

रायबरेली। MAA मेरा अपना आंगन संस्था द्वारा आईटीआई स्थित वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सफल और भावनात्मक रहा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए समर्पित था, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृद्धाश्रम में यह कार्यक्रम श्री धनंजय सिंह जी के विशेष सहयोग से सफ़ल हो पाया।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिन्हें सभी ने बहुत आनंद के साथ खेला। इसके साथ ही कई वरिष्ठजनों ने अपनी पुरानी यादें साझा कीं, भजन और गीत गाए तथा जीवन के अलग-अलग अनुभवों को सुनाकर माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।
संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अकेलेपन को कम करने और उन्हें खुशी देने का प्रयास किया। इस दौरान प्रियंका पांडेय और ऋषि सिन्हा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रियंका पांडेय ने कहा,
“हमारा प्रयास है कि हमारे बुजुर्गों को सम्मान, अपनापन और खुशी मिले। उनके साथ समय बिताना और उनकी मुस्कान देखना ही हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।”
संस्था ने सभी सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प लिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

2.8K views
Click