10 महीने तक होने वाले दामाद के साथ रही अनीता ने अब बदला फिर ठिकाना,अब पूर्व पति के जीजा संग फरार

1849

अलीगढ़ में रिश्तों का फिर उलटफेर: बेटी के मंगेतर संग भागी मां अब पूर्व पति के जीजा संग फरार


अलीगढ़ -उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला एक बार फिर चर्चा में है। पिछले साल बेटी की शादी से ठीक नौ दिन पहले होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर भागी मां अनीता देवी ने अब एक और चौंकाने वाला कदम उठाया है। खबर है कि अनीता ने अब अपने पूर्व पति जितेंद्र कुमार के जीजा के साथ रहने का फैसला कर लिया है और दोनों फरार बताए जा रहे हैं।
क्या था पूरा मामला?
मामला अलीगढ़ के नगला मछरिया गांव से जुड़ा है। जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी गांव के ही रहने वाले राहुल से तय की थी। शादी 16 अप्रैल को होनी थी। घर में तैयारियां जोरों पर थीं, कार्ड बंट चुके थे और मेहमानों को न्योता दिया जा चुका था।
लेकिन शादी से महज नौ दिन पहले ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। शिवानी की मां अनीता देवी अचानक अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर से चली गई। इस घटना के बाद परिवार और समाज में काफी हलचल मच गई। पंचायतें हुईं, समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन अनीता और राहुल अलग होने को तैयार नहीं हुए।
10 महीने साथ रहने के बाद नया मोड़
करीब 10 महीनों तक अनीता और राहुल साथ रहे। इसी दौरान अनीता का संपर्क अपने पूर्व पति जितेंद्र के जीजा से हुआ, जो कपड़े का कारोबार करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर यह रिश्ता कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गया।
अब ताजा जानकारी के अनुसार अनीता अपने पूर्व पति के जीजा के साथ फरार हो गई है। इस घटनाक्रम से राहुल भी परेशान बताया जा रहा है। परिवार में एक बार फिर तनाव का माहौल है।
इलाके में चर्चा का विषय
यह पूरा मामला पहले भी सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा में रहा था। अब दूसरी बार रिश्तों के इस उलटफेर ने लोगों को हैरान कर दिया है। गांव और आसपास के क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

1.8K views
Click