संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने कुएं में कूदकर करी अपनी जीवन लीला समाप्त

21574

शिवगढ रायबरेली -जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र मे उस वक्त हड़कम्प गया  ज़ब थाना क्षेत्र के चतुर खेड़ा गांव में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। मामला गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है, गांव निवासी रमेश कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्रीकृष्ण, ने घर के सामने स्थित कुएं में किसी बात से क्षुब्ध होकर कूदकर अपनी जान दे दी। सूत्रों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को सूचित किया। सूचना मिलते ही  डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुएं से युवक के शव को बाहर निकाला। वही स्थानीय पुलिस को भी डायल 112 ने सूचना दी इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन और ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है वही असालिया टी घटना की क्या है यह तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 21.6K views
21.6K views
Click