रीमाकन का आठवां संस्करण का कल से होगा आयोजन

1759

रायबरेली -रीमाकन का आठवां संस्करण जो कि आई एम ए रायबरेली एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन,(आईए सी एम) जो की एक राष्ट्रीय संस्था है के तत्वाधान में 21 फरवरी 2026 को प्रातः 9.30 बजे से स्थानीय बटोही रिसोर्ट में होने जा रही है। यह रायबरेली आई एम ए कॉन्फ्रेंस विगत कई सालों से आयोजित किया जा रहा है जिसमें आसपास के जिलों से भी चिकित्सक अपनी सहभागिता प्रदान करते हैं इस वर्ष भी रीमाकान 2026 में सभी लेक्चर प्रातः 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक अनवरत चलते रहेंगे। प्रथम सेशन प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का निर्देशन डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह के द्वारा किया जाएगा। प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक इंसुलिन विद ओरल रूट ए न्यू ब्रेक थ्रू विषय पर डॉ अरुण पांडे ठीएम एंडॉक्रिनलॉजी लखनऊ एंडोक्राइन डायबिटीज एवं थाइरॉएड क्लिनिक सेक्रेटरी डायबिटीज सपोर्ट वेलफेयर सोसाइ‌टी द्वारा इस विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। इसी सेशन में प्रातः 10:00 बजे से दूसरा लेक्बर एप्रोच टू अ केस ऑफ आंबोसाइटोपेनिया विषय पर डॉक्टर अंशुल गुप्ता डायरेक्टर हेमेटो ऑकोलॉजी एंड बोन मैरो डिसऑर्डर्स, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के द्वारा इस विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएंगे। इस सेशन के चेयरपर्सन डॉ राजेश गप्ता डॉ केपी वर्मा और डॉ महेंद्र मीणा रहेंगे। दूसरा सेशन प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा। इस सेशन का निर्देशन डॉक्टर पूजा द्विवेदी द्वारा किया जाएगा। इस सेशन में 10:30 बजे फाइब्रोस्कन रेलीवेंस एंड इंटरप्रिटेशन विषय पर डॉ आलोक कुमार सिंह कंसल्टेंट मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं प्रातः 11:00 बजे से डीलिंग विद ई डी विषय पर डॉक्टर परितोष तिवारी बहराइच से अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस सेशन के चेयरपर्सन डॉ सत्य प्रकाश डॉ रजत पांडे एवं डॉक्टर मानवेंद्र सिंह होंगे। तीसरा सेशन अपराह्न 12:00 से शुरू किया जाएगा। इस सेशन का निर्देशन डॉ श्वेता वर्मा द्वारा किया जाएगा। इस सेशन में 12:00 बजे अप्रोच टू मसल्स डिसऑर्डर इन डे टू डे ओपीडी विषय पर डॉ विमल पालीवाल, प्रोफेसर न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट एसजीपीजीआई, इसी सेशन में दूसरा लेक्चर क्लीनिकल एप्रोच टू ए केस आफ एनीमिया विषय पर डॉ एके गुप्ता एमडी मेडिसिन पूर्व विभागाध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ़ मेडिसिन एसएनएमसी आगरा, इसी सेशन में तीसरा लेक्चर मैनेजमेंट आफ हाइपरटेंशन कोमारबिटीज़ विषय पर डॉ अर्पित गुप्ता डीएम नेफ्रोलॉजी विवेकानंद हॉस्पिटल लखनऊ के द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। इस तीनों सेशन के चेयरपर्सन डॉक्टर एस के जैन डॉक्टर आनंद त्रिपाठी डॉ वृजेश सिंह एवं डॉ अनिरुद्ध मुखर्जी जी रहेंगे। इस सेशन के पश्चात उद्‌घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस उद्‌घाटन कार्यक्रम में मुख्यअतथि डॉ राजीव गोयल आई एम ए यूपी स्टेट प्रेसिडेंट, स्टीमड गेस्ट डॉक्टर शरद कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ एके गुप्ता एवं डॉ नवीन चन्द्रा के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफक्लीनिकल मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ वृजेश सिंह एवं आई एम ए रायबरेली के अध्यक्ष डॉ संजीव जायसवाल आदि के द्वारा गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओमिका चौहान जी द्वारा किया जाएगा। उद्‌घाटन कार्यक्रम के पश्चात चौथा सेशन अपराहन 2:30 बजे से शुरू किया जएगा। इस सेशन का निर्देशन डॉक्टर दीपा आहूजा द्वारा किया जाएगा। इस सेशन में पहले लेक्वर पिटफॉल्स में डायग्नोसिस ऑफ़ पीसीओडी विषय पर डॉक्टर मधुकर मित्तल विभागाध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन और एंडॉक्रिनलॉजी, एम्स रायबरेली के द्वारा, दूसरा लेक्चर रोल आफ इम्यूनोथेरेपी इन लिवर कैंसर विषय पर डॉ अजय मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर हैपेटॉलजी डिपार्टमेंट एसजीपीजीआई लखनऊ एवं इस सेशन का आखिरी लेक्चर अवेलेबल और अप्रूव्ड रीजेमस फॉर ओबेसिटी विषय पर डॉक्टर के पी चंद्रा डायरेक्टर ऑफ़ इंटरनल मेडिसिन एंड डायबिटीज केयर एट हेल्थ सिटी विस्तारा हॉस्पिटल विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम के चेयरपर्सन डॉ मीरा मलिक, डॉ निधि सिंह एवं डॉ बीरबल जी रहेंगे। इस रीमा कान 2026 का आखिरी सेशन डॉ अजय श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रारंभ होगा। स्टेशन में पहले लेक्बर कंसेंट टॉकिंग एन आर्ट टू प्रोटेक्ट योरसेल्फ एंड और दूसरे लेक्चर का विषय मेजर मेडिको लीगल इश्यू इन डे टू डे टू प्रैक्टिस विषय पर डॉ जे के गुप्ता नेशनल चेयरपर्सन, आई एम पी मेडिको लीगल चैप्टर विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम के चेयरपर्सन डॉक्टर करनल सुरजीत शर्मा डॉक्टर संकल्प एवं डॉ सुयश सिह उपस्थित रहेंगे। इस रीमा कान 2026 के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ डी आर मौर्या है जिनके निर्देशन में इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। आईं एम ए उपाध्यक्ष डॉ मनीष चौहान ने इस कॉन्फ्रेंस में सभी कार्यक्रमों को संचालित करने में अपना योगदान प्रदान किया एवं सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली के अधिकांश सदस्यों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

1.8K views
Click