महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
जगतपुर,रायबरेली-जनपद में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की रियायत संभव नहीं है। बृहस्पतिवार को थाना जगतपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को कठोर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना स्थानीय पर पंजीकृत संबंधित बीएनएस धाराओं के अंतर्गत अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अभियुक्त का विवरण विपिन यादव पुत्र लेखराज यादव निवासी – पूरे गरीब मजरे पारी, थाना जगतपुर, जनपद रायबरेली।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 अजीत कुमार सिंह, थाना जगतपुर, जनपद रायबरेली आ0 पालेन्द्र कुन्तल, थाना जगतपुर, जनपद रायबरेली। जैसा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा है कि महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म एवं शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने स्पष्ट किया कि “जीरो टॉलरेंस हमारी प्राथमिक नीति है। क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं अमन-चैन बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।”
जनपद के पुलिस अधीक्षक का संदेश साफ है—कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अनुज मौर्य/एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट


