रायबरेली-नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 108.410 किलोग्राम गांजा के साथ तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में की गई।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
थाना ऊंचाहार क्षेत्र में अंकित ढाबा से लगभग 20 मीटर आगे, बहदग्राम सराय तुलाराम, ऊंचाहार-रायबरेली रोड पर एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने घेराबंदी कर तीनों तस्करों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
सर्वेश जयसवाल पुत्र स्व० छोटेलाल निवासी पुरवारा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।
प्रिंस यादव पुत्र अमरबहादुर निवासी पनवारी थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली।
अंकित सिंह पुत्र विजय करन सिंह निवासी भागीपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली।
बरामदगी
108.410 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 55 लाख रुपये)
01 अदद स्कार्पियो कार
02 एंड्रायड मोबाइल व 01 एप्पल आईफोन
₹5,500 नगद
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इलाहाबाद निवासी एक सप्लायर से गांजा थोक में खरीदकर छोटे-छोटे ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस को इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के संबंध में भी अहम सुराग मिले हैं। एएनटीएफ टीम फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए पूरे गिरोह की कमर तोड़ने की तैयारी में है।
दर्ज मुकदमा
इस संबंध में थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्यवाही करने वाली शामिल टीम
प्रभारी निरीक्षक अयनुदीन, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, उपनिरीक्षक करूणेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अमरपाल, कांस्टेबल गौरव तिवारी (एएनटीएफ थाना बाराबंकी) सहित थाना ऊंचाहार पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।
अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट


