रायबरेली: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


