ऑपरेशन लंगड़ा के तहत रायबरेली जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ दो अपराधी हुए गिरफ्तार

11459

रायबरेली -रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।रायबरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नसीराबाद और बछरावां थाना क्षेत्र में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों—सूरज और मार्को उर्फ अभिनंदन—के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, पुलिस ने मौके से तीन अन्य बदमाशों—मनीष, पिंटू और अनिकेत—को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे।पुलिस के मुताबिक, सभी बदमाश ईको कार और आर1 मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया और मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की माने तो इनके ऊपर पहले से भी अपराधी की इतिहास दर्ज हो रखे हैं फिलहाल बीती रात किसी घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाए बैठे हुए थे तभी मूवी की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हे दबोच लिया गया बिहार पुलिस इनसे हर स्तर से पूछताछ कर रही है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 11.5K views
11.5K views
Click