संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता ने अपनी ही रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर करी जीवन लीला समाप्त

973

महराजगंज (रायबरेली)
कस्बे के आर्य नगर (पूरे सुखई) में अधिवक्ता शैलेन्द्र यादव द्वारा अपने मकान में अपनी ही रिवाल्वर से गोली मार कर आत्म हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना शनिवार की है सुबह से शैलेन्द्र के कमरे से बाहर न निकलने पर उसी मकान में किराए पर दुकान कर रहे मिस्त्री ने दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला न ही कोई बाहर आया तो उसने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ही अधिवक्ता के भतीजे ऋषभ ने व उनके साथियों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर शैलेन्द्र यादव का शव कुर्सी पर बैठे हुए अवस्था में मिला। कुर्सी के पास उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली तो रिवॉल्वर का कवर कुर्सी के सामने स्थित तखत पर रखा मिला। पुलिस ने सूचना दे फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच करने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर के बाहर किराए की दुकान में गाड़ियों के साकर बनाने वाले मिस्त्री ने पुलिस को बताया कि अधिवक्ता शैलेन्द्र यादव शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे आए। अपने कमरे में चले गए। तब से बाहर नहीं निकलें। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्म हत्या है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 973 views
973 views
Click