संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक ने बाइक खड़ी कर नहर मे लगाई छलांग,मौत

1808

ऊंचाहार रायबरेली –रायबरेली ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर सताहरा के निकट नहर के पुल से छलांग लगा दी वहीं मौक़े पर मौजूद लोगों मे हड़कंप मच गया कुछ लोगों ने डायल 112 नम्बर पर सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन करने पर नहीं लगा युवक की शिनाख्त नहीं लगा आप को बता दें बीती शाम एक अज्ञात युवक ने नहर के पुल के पास अपनी TVS Star up 33 L 6718 बाइक खड़ी कर के कालम पुर सताहरा गांव के निकट पुल से अचानक छलांग लगा दी युवक की छलांग की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई मौके पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी वही जैसे ही युवक का शव तेल पुल के पास पहुंचा तो शाम की बजार कर रहे लोगों मे हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की काफी खोजबीन करने के उपरांत मनीराम पुर के समीप खनवापुर गांव से युवक का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन,जिनकी ससुराल घुरवारा में थी,जहां होटल चलाता था ससुराल में रहता भी था,अभी 5 मार्च को मृतक के भाई का तिलक था, फिलहाल युवक ने क्यों नहर में छलांग लगाई इसकी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया.

👁 1.8K views
1.8K views
Click