बिजली के खंबा गिरने से उसकी चपेट मे आये अधेड मजदूर की हुई मृत्यु

48702

रायबरेली गुरबक्श गंज-आपको बताते चलें कि गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरई गांव के रहने वाले बद्दल पुत्र स्वर्गीय छब्बा उम्र 60 साल ग्राम पुरई मलिक मऊ चौबारा  साइकिल से घर को जा रहे थे तभी अचानक तेज आंधी व बरसात के द्वारा बिजली का खम्बा अचानक टूट कर साइकिल सवार के सर पर गिर गया जिसके कारण  छब्बा गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायल अधेड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा पहुंचाया गया जिसके बाद वहां पर तैनात डॉक्टर अश्विनी कुमार ने प्रारंभिक परीक्षण किया। जाँच करने के बाद डॉक्टर ने घायल अधेड व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, वही सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वही अधेड व्यक्ति की मौत की खबर सुनते ही परिजनों मे शोक की लहर दौड़ गई।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 48.7K views
48.7K views
Click