महिला ने चौकी के दो सिपाहियों पर शराब पीकर मारपीट करने का लगाया गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

55157

रायबरेली – गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरे लाला अतौरा बुजुर्ग निवासी एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र की चौकी के दो सिपाहियों द्वारा मेरे पति और मुझे लात घुसो से जमकर मारा पीटा है पूरा मामला ग्राम पुरे लाल पोस्ट अटोरा बुजुर्ग का बताया जा रहा है जहां की निवासी मिथिलेश कुमारी ने बताया कि उनके पड़ोसी राजन पत्नी मोहनलाल द्वारा उनके नाली के पानी को बंद कर दिया गया था जिसका उसने विरोध भी किया था इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया था लेकिन स्थानी लोगों की सूझबूझ से मामले को शांत कराया गया उसके बाद पीड़ित महिला अपने घर में दैनिक कार्य करने लगी इस बीच विपक्षी द्वारा चौकी में जाकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके बाद चौकी के दो सिपाही पीड़ित महिला के घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछने लगे पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों सिपाही शराब में पूरी तरह से धुत थे उसके बाद सिपाही उसके घर में जबरन घुस गए पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो सिपाहियों द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गई सिपाहियों द्वारा महिला को पिता देख उसकी पुत्री से बचाने पहुंची तो उसकी पुत्री को भी सिपाहियों द्वारा पीटा गया उसके बाद पीड़ित महिला और उसके पति को पुलिस द्वारा चौकी ले जाया गया जहां पर बीएनएस की धारा में पीड़ित महिला के पति और उसके पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है पीड़ित महिला का रूप है कि पुलिस चौकी के दरोगा वह सिपाहियों द्वारा जानबूझकर उसके परिवार पर मुकदमा लिखा गया है बिना जांच के पीड़ित महिला ने बताया कि जिस समय सिपाहियों द्वारा मारपीट की जा रही थी उसे समय ग्रामीणों ने संबंधित घटना को स्वयं अपनी आंखों से देखा वही आज पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से संबंधित मामले की शिकायत करी और न्याय की गुहार लगाई है वहीं पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले पर उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल पीड़ित महिला और उसका परिवार बुरी तरह से डरा और सहमा हुआ है

प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 55.2K views
55.2K views
Click