प्रसूता को ले जा रही एम्बुलेंस और पिकअप में हुई भीषण टककर, प्रसूता की हुई मौत प्रसूता के पति और आशा बहू गंभीर रूप से हुए घायल

179781

सलोन,रायबरेली।नेशनल हाइवे सूची के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में टक्कर मार दी।हादसे में एंबुलेंस में बैठी प्रसूता की जिला अस्पताल मे मौत हो गई। जबकि मृतक का पति और आशा बहु गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कम्प मच गया।कोतवाली अंतर्गत राजापुर कटेह की रहने वाली 35वर्षीय सुमन पत्नी राजकुमार को गुरुवार सुबह तेज प्रशव पीड़ा हुई।जिसके बाद पति राजकुमार ने आशा बहु अनिता को सूचित कर एम्बुलेंश से प्रसूता को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।यहां प्रसूता की हालत नाजुक होने के चलते महिला चिकित्सक ने प्रसूता को जिला चिकित्सालय रायबरेली रैफर कर दिया था।परिजन 108 एंबुलेंस से प्रसूता को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे।सलोन सूची मार्ग स्थित साई सगरा पुलिया के पास रायबरेली की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकप ने सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस में सवार प्रसूता,उसका पति और आशा बहु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन फानन दूसरी एम्बुलेंश से जिला अस्पताल लाया गया।जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया की दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पिकप चालक फरार हो गया।एम्बुलेंश के चालक और ड्राइवर सुरक्षित है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य /आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 179.8K views
179.8K views
Click