स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

73127

सलोन रायबरेली -स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर ने प्रदेश में लागू की गई स्मार्ट मीटर व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई।सलोन में कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सलोन बिजली घर से सलोन तहसील पैदल मार्च हुए धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई
कांग्रेसियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और उन्हें महंगाई की दोहरी मार से जूझना पड़ रहा है।तहसील में एसडीएम चंद्र प्रकाश ने ज्ञापन सौपा और पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह , आनंद सिंह,तनवीर अहमद, प्रेम प्रकाश पांडेय, आदिल अता, मो इस्माइल, बिजेंद्र पांडेय, संतोष तिवारी, सूरज यादव, काजू भाई, लाल जी, राम आसरे, रमेश वैश्य, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 73.1K views
73.1K views
Click