समाधान दिवस में इस बार प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया

926

सलोन,रायबरेली।तहसील सभागार सलोन में आयोजित तहसील समाधान दिवस में इस बार प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। अपने कार्यभार के प्रथम तहसील दिवस में सलोन पहुँची जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सी और पीने के पानी की व्यवस्था कराई।इसके बाद डीएम और एसपी ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
तहसील दिवस में कुल 55 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से 15 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए डीएम ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए है।
हरपुरहल्ला निवासी पुष्पा देवी पत्नी लालमणि ने डीएम को बताया कि उसने आंगनबाड़ी बड़ी परहरि में रिक्त सहायक पद हेतु आवेदन किया था।आरोप लगाया कि सीडीपीओ ने नियुक्ति के लिए उससे रुपयों की डिमांड की है।डीएम ने प्रकरण में जांच के निर्देश दिए है।नुरूद्दीनपुर निवासी शकुंतला देवी ने आरोप लगाया है कि उसके जमीन का बटवारा एसडीएम सलोन के यहां हो चुका है।इसके बावजूद विपक्षी विनोद कुमार 112 नम्बर पुलिस बुलाकर उसे परेशान करवाते है।अतरथरिया निवासी तारा पाल ने एसपी रवि कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 30 मार्च को अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थी।पुरानी रंजिस को लेकर विपक्षी सोनू मनीष आदि के द्वारा उसपर और उसकी बहन निशा पर जानलेवा हमला किया गया।इस मौके पर एसडीएम चन्द्र प्रकाश गौतम,सीओ यादवेन्द्र बहादुर पाल,तहसीलदार दीपिका सिंह,कोतवाल बालेंदु गौतम, आदि लोग मौजुद रहे।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 926 views
926 views
Click