रायबरेली-जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में पहली बार भगवान श्री चित्रगुप्त जी की दो दिवसीय दिव्य संगीतमय कथा का भव्य आयोजन 09 एवं 10 मई 2026 को रिफर्म क्लब लॉन ‘A’, अस्पताल चौराहा में होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं कायस्थ समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कथा में परमपूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जबकि कथा व्यास के रूप में जगतगुरु श्री चित्रागुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद पीठाधीश्वर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, संस्कार एवं मानव कल्याण का संदेश देंगे। होम्योपैथ के मशहूर डॉक्टर रमेश श्रीवास्तव सहित आयोजक एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव एवं भगवान श्री चित्रगुप्त चैरिटेबल ट्रस्ट ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


