एक दर्जन से अधिक दबंगों ने वृद्ध महिलाओं पर किया सोते वक्त जानलेवा हमला,पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

3837

रायबरेली – भदोखर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में लेटी वृद्ध महिलाओं पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, वृद्ध महिलाओं की चीख पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने किसी तरह दबंग के चंगुल से वृद्ध महिलाओं को छुड़ाया वही दबंग लोग मामले को बढ़ता देख मौके कर फरार हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे गमेलन  मजरे  कचौदा मोहोद्दीनपुर निवासी सुनीता पत्नी उमेश कुमार द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व गांव के ही श्री राम संतोष व एक दर्जन से अधिक अज्ञात दबंगों ने मेरे घर में घुसकर रात में मेरे घर के बाहर लेटी  मेरी सास व मेरी नानी के ऊपर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे मेरी सांस व नानी गंभीर रूप से घायल हो गई चीख पुकार सुनकर जब घर के अन्य सदस्य बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर एक दर्जन से अधिक अज्ञात दबंग लोग लाठी डंडों से लैस थे हम लोगों के विरोध करने पर और शोर शराबा करने पर दबंगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए इसके बाद हम लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बेला भेला ले जाया गया प्राथनी ने बताया कि सीएचसी में घायलों का मेडिकल नहीं किया गया और घटना के बाद से विपक्षी गण अज्ञात व्यक्तियों के साथ हर रोज हम लोग के घर के बाहर चक्कर लगा रहे हैं इसके बाद प्राथमिक ने पूरे घटना की सूचना स्थानीय थाना भदोखर को लिखित रूप में दी इसके बाद थाने के हलका इंचार्ज द्वारा मौके पर मुआयना किया गया लेकिन कोई भी पुलिस द्वारा विपक्षी गणों पर कार्रवाई नहीं की गई आज प्राथमिक अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए विपक्षियों पर कड़ी कार्रवाई और मेडिकल करवाने की मांग करी है प्राथनी की बात को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश जारी किए हैं अब देखने वाली बात यह होगी की प्राथनी के परिजनों को न्याय मिलता भी है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 3.8K views
3.8K views
Click