अवैध शराब की बिक्री और निर्माण को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने करी छापामारी,दो पर मुकदमा हुआ दर्ज

6889

रायबरेली,आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज  द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, जिलाधिकारी  के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य मय हमराह एवं थाना शिवगढ़ की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना- शिवगढ़ अंतर्गत ग्राम – चितवनिया एवं कोईलीखेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 6.9K views
6.9K views
Click